THE WHISTLEBLOWER
अबसे कुछ देर पहले, इंटरनेट पर Dr. Li Wenliang की कहानी पढ़ते समय पता नहीं कब मेरा दिमाग Paulo Coelho के सुप्रसिद्ध उपन्यास 'Alchemist' के एक दृश्य में जा पहुँच, जहाँ कथा के नायक Santiago का सामना एक काले नक़ाबपोश से होता है, जब वह कबीले के सरदारों को लुटेरों के होने वाले संभावित आक्रमण के बारे में आगाह करके लौट रहा होता है। सामना होने पर वह नक़ाबपोश अपनी तलवार तेज़ी से सेंटिआगो के करीब ले जाकर कहता है- तुम होते कौन हो अल्लाह की मर्ज़ी को बदलने वाले?' लड़का संभलते हुए कहता है- अल्लाह ने ही यह जहाँ बनाया, मुझे और तुम्हें बनाया। वह अल्लाह ही है जिसने इस कायनात को, उस दुश्मन की सेना को और परिंदों के उस झुंड को ज़िंदगी दी। यहाँ तक की मेरे यहाँ होने और उस आने वाले खतरे के संकेतों को पढ़ने के पीछे भी अल्लाह की मर्ज़ी हैं। नक़ाबपोश- लेकिन फिर भी क्या तुम अल्लाह की मर्ज़ी को बदल सकते हो? लड़का- नहीं, मैनें सिर्फ शत्रु की आती हुई सेना और संभावित युद्ध को देखा ना की युद्ध के परिणाम को। और शायद अल्लाह भी चाहता है की युद्ध का परिणाम हमारे पक्ष में हो, इसलिए उसने मुझे यह संकेत दिए। क...